भारत
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा की मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई माइनर सर्जरी
jantaserishta.com
30 Jun 2024 3:27 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी माइनर सर्जरी की गई है। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि हाल ही में चुनाव प्रचार और अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के कारण वरिष्ठ अभिनेता का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा।
इससे पहले जब सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ अस्पताल गई थीं, तो उनके गर्भवती होने की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि, सूत्र ने पुष्टि की थी कि अभिनेत्री अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल गई थीं।
इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी, लेकिन कहा जा रहा है कि अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। शत्रुघ्न की लोकसभा जीत और सोनाक्षी की शादी के दोहरे जश्न के बाद सिन्हा परिवार के लिए यह थोड़ा परेशानी वाला क्षण है।
शत्रुघ्न ने हाल ही में लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने वहां के लोगों का आभार जताया था। अभिनेता ने भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया के खिलाफ 59,564 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
इस बीच, सोनाक्षी और जहीर ने सात साल की डेटिंग के बाद 23 जून को मुंबई में शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। मजे की बात यह है कि सोनाक्षी और जहीर दोनों ने ही सलमान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सोनाक्षी ने सलमान के साथ बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था, जबकि जहीर ने सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था।
Tagsशत्रुघ्न सिन्हाशत्रुघ्न सिन्हा माइनर सर्जरीकोकिलाबेन अस्पतालShatrughan SinhaShatrughan Sinha Minor SurgeryKokilaben Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





