भारत
ऑपरेशन थिएटर में श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, क्लिप इंटरनेट पर वायरल
jantaserishta.com
20 Jun 2024 10:09 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कहते हैं कि मां भगवान का रूप होती है. ये कहे जाने के पीछे कारण भी हजारों हैं. मां ही है जो खुद की परवाह किए बिना आपको इस दुनिया में लाती है. एक मां ही होती है जो अपने बच्चे के लिए अपना शरीर तक कटवाने को तैयार हो जाती है और हंसी खुशी ऑपरेशन थिएटर में चली जाती है. ऐसी हिम्मत को भला कोई क्यों न सलाम करे.
हाल में ऐसी ही एक महिला की डिलीवरी के वक्त का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो सी- सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म देने जा रही है. डॉक्टर्स जिस समय उसका ऑपरेशन कर रहे हैं, वह खुद को हिम्मत देने के लिए बिना रुके भजन गा रही है- 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी...'. ऑपरेशन थिएटर में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
महिला इतना सुरीला और इतना अधिक एकाग्रता से गा रही है कि मानो ऑपरेशन के डर को पूरी तरह भुला देना चाहती हो. वीडियो को @fenilkothari नाम की ट्विटर आई से पोस्ट किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है- 'रोंगटे खड़े कर देने वाला पल. वह बच्चे की जिंदगी के लिए ऊपर वाले से लगातार प्रार्थना कर रही है.'
वीडियो पर लोग ने ढेरों प्यारे कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा- सबसे पवित्र प्रेम. एक अन्य ने लिखा- मां का प्यार. एक यूजर ने लिखा- किसी ने इस खूबसूरती से कभी लाइव परफॉर्मेंस नहीं दिया होगा. हालांकि ये वीडियो कब का और कहां का है ये नहीं कहा जा सकता है लेकिन ये वायरल है और लोगों को दिलों को छू रहा है.
“A Moment of goosebumps”She literally prayed to give eternal life to the baby🥹 pic.twitter.com/ViPOSuaffS
— Fenil Kothari (@fenilkothari) June 19, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





