4 साल से गायब महिला का कंकाल बरामद, शक्की पति ने किया था कत्ल और नदी किनारे किया था दफन

यूपी। एटा में चार साल से गायब महिला के मामले का खुलासा किया गया। महिला के पति ने ही अपने साथी के संग मिलकर उसकी हत्या कर शव का ईशन नदी की तलहटी में दफना दिया था। पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सुपैती निवासी बीनेश कुमार पुत्र दफेदार सिंह की ओर 17 फरवरी 2022 को थाना अवागढ़ पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। 15 फरवरी को मेरी बहन चंद्रवती (50) को उनके पति मंजेश पुत्र गोविन्दराम निवासी ग्राम शहनौआ थाना अवागढ़ घुमाने की बात कहकर ले गए थे। 16 फरवरी को जब वह घर आए तो अकेले ही आए है।
पुलिस ने 17 फरवरी को महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। बीनेश फिर से 10 जून को हत्या की आशंका की तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने घटनाक्रम के बारे में बताया। पति मंजेश की ओर से बताया कि गया कि पत्नी कासंगज में रहकर दूसरों के घर में झाड़ू पौछा व बर्तन धुलने का काम करती थी। उसे शक था कि किसी के साथ अवैध संबंध हो गए है। इसी के चलते पति मंजेश ने 15 फरवरी 2022 को मृतका को उसकी बहन के घर घुमाने के बहाने घर से ले गया।
जलेसर में मंजेश ने अपने साथी सौदान को बुलवा लिया तथा दोनों ने साथ में शराब पी तथा तीनों जलेसर से बस में बैठकर सिकंद्राराऊ पहुंचकर एक टैम्पू से धर्मपुर नगरिया मोड पर उतर गए। यहां से ग्राम नगरिया को जाने वाले रास्ते पर मंजेश ने सौदान के साथ मिलकर खेत में चंद्रवती की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों मृतका के शव को योजना के अनुसार ईशन नदी के किनारे वाले खेत में थाना हसायन जनपद हाथरस ले गये। शव को गड्ढे में दफना दिया। घटना के अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को निकाला तो कंकाल मिले। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी एटा, श्वेताभ पांडेय ने कहा कि चार वर्ष पहले लिखे गए गुमशुदगी के मामले का खुलासा गया है। महिला कंकाल शव को बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। महिला की 22 वर्ष पहले शादी हुई थी। पति को अवैध संबधों का शक था।
हत्या करने की योजना पहले से बनाई थी। हत्या करने के बाद कहां पर शव को छिपाने है यह तय कर लिया था। शव को दफनाने के लिए पहले ही गड्ढा खोद लिया था। हत्या के बाद पहले से खुदे गड्ढे में शव को दवा दिया था। घर आने के बाद इस घटना की जानकारी बच्चों को भी नहीं दी थी।





