भारत

MLA: किसी को 'लुंगी डांस' पसंद तो कोई 'ठुमके' लगाने में माहिर, इन विधायकों के खूब हो रहे चर्चे

jantaserishta.com
25 Jun 2024 8:58 PM IST
MLA: किसी को लुंगी डांस पसंद तो कोई ठुमके लगाने में माहिर, इन विधायकों के खूब हो रहे चर्चे
x
ये दोनों विधायक अपने इलाके की शादियों में जब शिरकत करते हैं, तो पब्लिक उनसे डांस की डिमांड करती है।
रांची: झारखंड के विधायक रणधीर कुमार सिंह और डॉ. इरफान अंसारी के ठुमकों के कई वीडियो क्लिप्स खूब वायरल हो रहे हैं। ये दोनों विधायक अपने इलाके की शादियों में जब शिरकत करते हैं, तो पब्लिक उनसे डांस की डिमांड करती है।
दोनों खुशी-खुशी पब्लिक की डिमांड पूरी तो करते ही हैं, खास बात यह है कि वे अपने ठुमकों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन फॉलोइंग बढ़ाते हैं और लाइक्स-कमेंट्स भी खूब बटोरते हैं। एक-दो पार्टियों में तो दोनों एक साथ डांस करते देखे गए हैं। रणधीर कुमार सिंह सारठ विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के डॉ. इरफान अंसारी जामताड़ा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सारठ और जामताड़ा दोनों आसपास की विधानसभा सीटें हैं और दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। रणधीर और इरफान दोनों दो टर्म से लगातार विधायक हैं। इन दोनों के बीच एक और बात कॉमन है। वह यह कि दोनों की उम्र 49 साल है। रणधीर सिंह भाजपा की सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि इरफान अंसारी अभी मंत्री पद तक नहीं पहुंच पाए हैं।
भाजपा विधायक रणधीर सिंह के ठुमके लगाने का अंदाज बेहद दिलचस्प है। वह 'लुंगी डांस' से लेकर 'नागिन डांस' तक में माहिर हैं। इलाके की शादियों, छठी या किसी मांगलिक मौके पर जब वह पहुंचते हैं, तो प्रायः लोग डीजे पर क्षेत्रीय गीत बजा देते हैं और फिर रणधीर सिंह अपने खास अंदाज में डांस करते हैं। किसी-किसी दिन तो उन्हें तीन-चार शादियों में डांस करना पड़ता है।
रणधीर सिंह कहते हैं कि पब्लिक के साथ सुख-दुख बांटना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। ऐसे में अगर कुछ देर लोगों के साथ डांस कर लेते हैं, तो इसमें हर्ज क्या है। रणधीर सिंह के सोशल मीडिया हैंडल पर उनके डांस के दर्जन भर से भी ज्यादा वीडियो क्लिप्स मौजूद हैं।
पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी भी रणधीर सिंह के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं। उन्होंने सोमवार को एक शादी में अपने डांस का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया और लिखा, "आज शिवपुर में पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता बसंती पहाड़िया की बेटी सोनिया पहाड़िया की शादी में शामिल हुआ। बिटिया के साथ खुशियों में शामिल हुआ और शादी को यादगार बनाया।"
इसके पहले एक मई को भी उन्होंने शादी में डांस का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "जामताड़ा के बांकुडीह में अपनी बिटिया बबीता सोरेन की शादी में समधन साहिबा ने मुझे जबरन नृत्य करने पर मजबूर किया। पूरा माहौल खुशनुमा हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।"
इरफान अंसारी अपने बयानों और चुटीले अंदाज को लेकर प्रायः चर्चा में रहते हैं। कभी दूध दूहते तो कभी मंदिर पहुंचकर जलार्पण करते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। एक माह पहले वह एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे और उसके आंगन में लकड़ी का चूल्हा जलाकर रोटी सेंकने लगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story