भारत

कभी जली रोटी तो कभी कच्ची सब्जी मिलती...बहू की चाकू घोंपकर हत्या, एक दिन बाद हत्यारे ससुर ने खत्म की अपनी जिंदगी

jantaserishta.com
15 Jun 2024 5:26 PM IST
कभी जली रोटी तो कभी कच्ची सब्जी मिलती...बहू की चाकू घोंपकर हत्या, एक दिन बाद हत्यारे ससुर ने खत्म की अपनी जिंदगी
x
सांकेतिक तस्वीर
सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बिहारशरीफ: बिहार के शेखपुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बरबीघा में एक शख्स ने अपनी बहू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 24 घंटे बाद हत्यारे ससुर ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। ससुर अशोक सिंह की लाश लखीसराय रेलवे स्टेशन से बरामद की गई है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें अशोक ने लिखा कि उसकी बहू उसे कभी जली रोटी तो कभी कच्ची सब्जी खाने में परोस रही थी। इस वजह से दोनों में विवाद
चल रहा था।

बरबीघा थाना प्रभारी वैभव कुमार ने बताया कि गुरुवार रात माउर गांव निवासी अशोक सिंह ने अपनी बहू की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा भेजा गया था। 24 घंटे के बाद मृतक महिला के ससुर अशोक सिंह ने लखीसराय रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर अपनी जान दे दी। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।
सुसाइड नोट में मृतक अशोक सिंह ने लिखा है कि बहू से उनका खाने को लेकर विवाद हुआ था। पिछले 15 दिनों से वो उन्हें जली रोटियां और कच्ची सब्जी खिला रही थी। गुरुवार की रात उन्हें ज्यादा गुस्सा आ गया तो रस्सी काटने वाले चाकू से उन्होंने बहू को मौत के घाट उतार दिया।
ग्रामीणों में चर्चा है कि अशोक सिंह बहुत ही शांत स्वभाव के आदमी थे। उनका पुत्रवधू के साथ किस तरह का विवाद हुआ इस बात की जानकारी गांव वालों को नहीं है। सुसाइड नोट से पता चला है कि खाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिसके बाद चाकू मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। मृतक महिला के भाई ने बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें ससुर अशोक सिंह समेत उनके दामाद प्रभात कुमार और उनकी बेटी को आरोपी बनाया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story