भारत

गिरिपार के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने विवेक चौहान

Shantanu Roy
13 Jun 2026 4:03 PM IST
गिरिपार के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने विवेक चौहान
x
Nahan. नाहन। नाहन: सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के बेटे लेफ्टिनेंट विवेक चौहान ने आईएमए देहरादून में अपने लेफ्टिनेंट कर्नल पिता जेएस चौहान के इतिहास को दोहराया है। गिरीपार के कुजनाल लोजा मानल गांव का बेटा विवेक चौहान ने शनिवार को आइएमए देहरादून में सालाना पासिंग आउट परेड समारोह में अपने पिता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस चौहान व माता मोनिका चौहान के हाथों कंधे पर सेना के अधिकारी के रूप शपथ ली।
यह चौहान परिवार के लिए अत्यंत गर्व, खुशी और भावुकता का क्षण था जब लेफ्टिनेंट विवेक चौहान, पुत्र कर्नल जे.एस. चौहान एवं मोनिका चौहान, मूल निवासी गांव कुजनाल, डाकघर लोजा मनाल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हुए,
चार वर्षों के कठिन
सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन हुए। उन्होंने तीन वर्षों का कठोर प्रशिक्षण नेशनल डिफेंस अकैडमी तथा एक वर्ष का प्री-कमीशन प्रशिक्षण इंडियन मिलिटरी अकैडमी में पूरा किया।
यह उपलब्धि केवल चौहान परिवार के लिए ही नहीं बल्कि सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र व पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह अवसर इसलिए भी ऐतिहासिक बन गया क्योंकि ठीक 24 वर्ष पूर्व वर्ष 2002 में, कर्नल जे.एस. चौहान स्वयं इसी इंडियन मिलिट्री एकेडमी की ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर से भारतीय सेना में अधिकारी बने थे। उस समय उन्हें उनके माता-पिता तथा मोनिका चौहान ने ‘पिप’ किया था। आज, वही परिवार अगली पीढ़ी को उसी गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देख रहा है।
Next Story