भारत
तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने हाइवे किया जाम
jantaserishta.com
31 July 2024 2:43 PM IST

x
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.
गुरुग्राम: गुरुग्राम दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक कावड़िए की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान हेमंत मीणा के तौर पर हुई है, जो राजस्थान के कोटपूतली का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं, इस घटना के बाद गुस्साए कावड़ियों ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस हाइवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित के परिवार को सरकारी नौकरी और 50 लाख मुआवजा देने की मांग की। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस की तैनाती की गई।
मृतक के साथी अंकित सिंह ने बताया कि हमारी कांवड़ जा रही थी, इसी बीच एक ओवरलोडेड तेज रफ्तार ट्रक ने हमारे साथी को जोरदार टक्कर मारी और उसे कुचल दिया। इस घटना में हेमंत की मौत हो गई। हम यात्रा में आगे निकल चुके थे, स्थानीय लोगों ने हमें हादसे के बारे में बताया तो हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
इस हादसे के बाद जाम के चलते स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक गाड़ियां जाम में फंसी रही। सौरभ आनंद ने बताया कि रात करीब 12 बजे से जाम में फंसे हुए हैं। गाड़ी आगे नहीं जा सकती है और ना ही पीछे। बहुत बुरी स्थिति है, कई घंटे हो गए, अब तक जाम नहीं खुल सका है।
Tagsदिल्ली-जयपुर हाइवेहरियाणाहरियाणा न्यूज़हरियाणा पुलिसएक्सीडेंटDelhi-Jaipur HighwayHaryanaHaryana NewsHaryana PoliceAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





