भारत

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 3.8 रहा तीव्रता

Subhi
28 Nov 2026 7:07 AM IST
अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 3.8 रहा तीव्रता
x

अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई. भूकंप सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर आया. इसकी गहराई जमीन से 117 किलोमीटर नीचे थे.

इस भूकंप का केंद्र 34.522 उत्तरी अक्षांश और 70.636 पूर्वी देशांतर पर था. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं है.

पृथ्वी की ऊपरी परत कई बड़ी और छोटी प्लेटों में बंटी हुई हैं. ये प्लेटें लगातार चलती रहती हैं लेकिन इनकी गति बहुत धीमी रहती है. जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के खिलाफ रगड़ खाती हैं, तो इनमें भारी दबाव और ऊर्जा पैदा होती है. जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो धरती हिलने लगती है.

बता दें, भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को आमतौर पर काफी खतरनाक माना जाता है, 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है. वहीं, 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, जिन्हें कई लोग महसूस भी नहीं कर पाते.

Next Story