भारत
सहेली पर कसा शिकंजा, महिला समेत 6 गिरफ्तार, गिरोह से संपर्क किया था
jantaserishta.com
30 Jun 2024 2:47 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
प्रेमी कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा है।
बरेली: यूपी के बरेली में बीए की छात्रा का गर्भपात कराने में आरोपी छात्रा की सहेली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन छात्रा का प्रेमी नहीं पकड़ा जा सका। बताया जा रहा है कि छात्रा का प्रेमी एक नेता की शरण में पहुंच गया है। पुलिस वहां दबिश देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही। प्रेमी कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा है।
फतेहगंज पूर्वी के गांव की बीए की छात्रा का उसके प्रेमी ने गर्भपात करा दिया। गलत तरीके से गर्भपात कराने पर छात्रा की हालत बिगड़ गई। छात्रा को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकले। छात्रा के परिजनों ने बदनामी के डर से मामले को छुपाते हुए प्रेमी के खिलाफ रेप के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने नवादा वन निवासी रिजवान, भगवंतपुर गांव के सोनू अंसारी, मोहल्ला मिर्धान का इरफान, नजाकत, बीसलपुर रोड शिव नगर कॉलोनी का मोहित, बक्सरिया मोहल्ले के वीरेश की पत्नी सीमा सिंह को जेल भेज दिया। जबकि छात्रा की मेहतरपुर तिजा सिंह गांव की सहेली एवं उसका प्रेमी विशाल फरार हो गया।
पुलिस ने विशाल और छात्रा की सहेली को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी लेकिन विशाल नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस ने छात्रा की सहेली को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की सहेली ने बताया कि वह उसे अपना हर राज शेयर करती थी। गर्भवती होने के बाद उसने आत्महत्या की धमकी दी। धमकी के बाद सहेली डर गई। उसने मोहित से मिलकर गर्भपात कराने वाले गिरोह से संपर्क किया। इसके बाद मामले का पूरा खुलासा हो गया। पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





