भारत
अवैध संबंध का शक: हैवान पति ने किया बेटी के सामने पत्नी का Murder, फिर उसको भी मार डाला
jantaserishta.com
24 July 2024 11:31 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पति गिरफ्तार.
रांची: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के साड़म की रहने वाली विवाहिता संगीता देवी और उसकी तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दूसरे युवक से अवैध संबंध के शक पर पति ने पत्नी की हत्या की। तीन साल की बेटी के सामने सभी घटना घटी थी, इसलिए उसे भी मार दिया। बुढ़मू पुलिस ने विवाहिता के पति डबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
पति ने पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का मायका कोटारी गांव में है। उसकी पत्नी कोटारी के एक युवक से बातचीत करती थी। उसे शक था कि पत्नी का उस युवक के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण से वह रविवार को पत्नी और पुत्री को मायके से अपने घर लाया।
रात में ही उसने पहले पत्नी को पीटा, इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को साइकिल पर रखकर तालाब ले गया। साथ में तीन वर्षीय बच्ची अनुष्का को भी लेकर गया था। पत्नी का शव तालाब में फेंकने के बाद उसने पुत्री को जिंदा उसी तालाब में फेंक दिया इससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अनुष्का के सामने पूरी घटना घटी थी। इसलिए, उसे शक था कि वह सभी को घटना के बारे में जानकारी दे देगी। घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने घर आ गया।
थाना क्षेत्र के साड़म गांव स्थित तालाब से पुलिस ने सोमवार की सुबह नौ बजे मां और उसकी मासूम पुत्री का शव बरामद किया। वहीं, छानबीन में पता चला कि मृतका के सिर, गला, आंख और चेहरे पर चोट के निशान हैं। संगीता का एक छह माह का बेटा भी है। मायके वालों को ग्रामीणों ने फोन पर घटना की जानकारी दी थी।
मृतका संगीता के पिता डहरू यादव के बयान पर आरोपी के खिलाफ बुढ़मू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में डहरू ने दामाद, समधी समेत परिजनों पर पांच लाख रुपये दहेज के लिए पुत्री और नतिनी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने डबलू यादव के साथ 2020 में अपनी पुत्री संगीता की शादी की थी। शादी के बाद से दहेज के लिए पूरा परिवार मेरी पुत्री के साथ मारपीट करता था। संगीता मायके में थी, रविवार को डबलू आया और बेटी को लेकर चला गया। यहां से जाने के बाद ससुराल वालों ने संगीता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव तालाब में फेंक दिया और पूरे हत्याकांड की चश्मदीद मेरी नतिनी को तालाब में जिंदा फेंक दिया।
Tagsरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसहत्याअवैध संबंधRanchiRanchi NewsRanchi PoliceMurderIllicit Relationship
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





