भारत
टीचर ने छात्रा को छेड़ा, लोगों ने स्कूल में घुसकर जमकर पीटा, VIDEO
jantaserishta.com
14 July 2024 12:53 PM IST

x
देखें वीडियो.
महिसागर: गुजरात के महिसागर जिले में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला महिसागर जिले के वीरपुर तहसील के एक गांव का है। छात्रा का आरोप है कि पीटी टीचर प्रशांत पटेल उस पर अपने साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। इस मामले की शिकायत छात्रा ने अपने परिवार वालों से की। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से टीचर की शिकायत की। उसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की।
पीटीआई की हरकत को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। परिवार वालों के साथ स्कूल पहुंचे स्थानीय लोगों ने स्कूल में घुसकर टीचर की पिटाई कर दी। मार पीट के दौरान स्कूल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी पीटी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धारा 75, 351, (2) (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा स्कूल में तोड़फोड़ करने और स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीटी टीचर ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, गुस्साई भीड़ ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की #Gujarat pic.twitter.com/iAvvTTgleW
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) July 14, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





