भारत
अपराधियों का आतंक, महिला पुलिसकर्मी के चेहरे में धंसा तीर
jantaserishta.com
23 Sept 2024 2:22 PM IST

x
पुलिस टीम पर हमला.
अररिया: बिहार में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। यहां अपराधियों ने पुलिस की टीम पर तीर-धनुष लेकर हमला कर दिया। इस दौरान एक तीर महिला पुलिसकर्मी के चेहरे में जा धंसा। महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। मामला अररिया जिले का है। जिले के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना अन्तर्गत पोखरिया गांव में सोमवार की अहले सुबह एक भूखंड पर कब्जा जमाने के दौरान सामाजिक तत्वों द्वारा चलाए तीन लगने से एक महिला पुलिस पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल घायल हो गई। उनके चेहरे पर तीर लगी है।
घटना उस वक्त हुई जब सैकड़ों लोगों द्वारा बांस लगाकर जमीन कब्जा कर प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए महलगांव थानाध्यक्ष तथा पुलिस बल जब उक्त स्थल पर पहुंचे तो भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस दौरान तीर भी चलाए गए। तीर लगने से जोकीहाट की दारोगा नुशरत परवीन घायल हो गईं।
दारोगा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इसे पूर्णिया मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पुष्टि एसपी अमित रंजन ने करते हुए बताया कि वर्तमान में इस स्थल पर विधि व्यवस्था ठीक रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभी स्थिति सामान्य है। जमीन भूप नारायण यादव की बताई गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





