भारत

गुस्से में लाल 'थार' वाले जीजा की करतूत, इलाके में हड़कंप मचा

jantaserishta.com
20 Jun 2026 10:03 AM IST
गुस्से में लाल थार वाले जीजा की करतूत, इलाके में हड़कंप मचा
x
जानें पूरा मामला.
रामपुर: यूपी के रामपुर में एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि बात सीधे गोलीबारी तक पहुंच गई. आरोप है कि एक शख्स अपनी पत्नी को वापस घर भेजने की मांग कर रहा था. ससुराल वालों ने मना किया तो उसने पहले फोन पर धमकी दी. फिर थार गाड़ी लेकर पहुंचा और अपने ही साले पर फायरिंग कर दी. पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.
मामला रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र का है. यहां जीशान अली नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता है. जीशान का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले उसके बहनोई ने उसकी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया था. परिवार का कहना है कि महिला की मानसिक हालत भी बिगड़ गई थी और उसका इलाज चल रहा है.
जीशान ने कहा कि बहन अपनी याददाश्त भी खो चुकी थी, उसे मेंटली टॉर्चर किया है. उसका ट्रीटमेंट चल रहा है. अब वह प्रेशर बना रहे थे कि उसको घर भेजो, पहले भी बात हुई थी तो हमने कहा था कि हम अभी नहीं भेजेंगे. पहले बहन का ट्रीटमेंट करवाएंगे.
पीड़ित युवक ने कहा कि जब बहन को नहीं भेजा तो बहनोई ने हमें फोन किया और गाली गलौज की. बोले कि मैं तुझे गोली मारूंगा, हमने यह बात पिता को बताई. फिर उन्होंने दोबारा कॉल किया. पिता से भी गाली-गलौज की. फिर यह थार से आए. हम केबिन में बैठे थे, उसमें गाड़ी से टक्कर मार दी. फिर पिस्तौल निकाली, सामने से गोली मार दी.
मैं बच गया और तुरंत 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर आ गई थी. इसने फायरिंग शुरू कर दी और एक महिला कॉन्स्टेबल को धक्का भी दिया. आखिर में तीसरी गोली मेरी टांग में लग गई. मैंने उसकी पिस्तौल छीन ली और यह पुलिस को सौंप दी. इसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने कहा कि थाना स्वार में फायरिंग की सूचना मिली थी. जांच की गई तो पता चला कि जीजा और साले के बीच विवाद था. उसी में जीजा ससुर की दुकान में गाड़ी लेकर घुस गया और फायरिंग शुरू कर दी, एक गोली उसके साले को लगी है. साले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा. अब इस पूरे मामले का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें फायरिंग और उसके बाद का हंगामा दिखाई दे रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story