भारत

काल बनकर आई बस, गाय ने मोपेड वाले को टक्कर मारी, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

jantaserishta.com
23 Jun 2024 4:02 PM IST
काल बनकर आई बस, गाय ने मोपेड वाले को टक्कर मारी, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
x
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.
तिरुनेलवेली: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली (Thirunelveli) में बड़ा हादसा हो गया है. यहां सड़क पर दो गाय आपस में लड़ने लगीं, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई. दरअसल, गायें जब लड़ रही थीं तो एक बाइक सवार टकराकर बस के नीचे पहुंच गया. इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना तिरुनेलवेली में वन्नारपेट की है. यहां थंगम्मन मंदिर के 58 वर्षीय वेलायुधराज अपनी मोपेड से रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे. वे मजिस्ट्रेट कोर्ट में काम करते थे. वे जब वन्नारपेट पहुंचे तो यहां उनके साथ हादसा हो गया. वन्नारपेट में सड़क निर्माण चल रहा है, जिसकी वजह से डायवर्सन को पार करना पड़ रहा है.
सड़क पर दो आवारा गायें सड़क पर लड़ रही थीं. एक गाय ने वेलायुधराज को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वे मोपेड सहित सरकारी बस के नीचे आ गए. जब तक बस चालक ने ब्रेक लगाई, तब तक उसकी चपेट में आने से वेलायुधराज की मौत हो चुकी थी. यह पूरी घटना सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनाक्रम की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story