भारत
ब्यूटी पार्लर में घुसकर दुल्हन की हत्या करने वाले आशिक ने दी जान, होटल में हड़कंप
jantaserishta.com
26 Jun 2024 1:40 PM IST

x
रविवार को शादी थी।
झांसी: ब्यूटी पॉर्लर में दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने वाले आशिक ने होटल में जाकर फांसी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मुरैना पुलिस ने दीपक की फोटो झांसी पुलिस को भेजी है। इस फोटो की पहचान झांसी पुलिस ने कर दी है। इस आधार पर झांसी पुलिस मुरैना रवाना हो गई है। मालूम हो कि दतिया के ग्राम बरगांय निवासी राजू अहिरवार की पुत्री काजल की शादी चिरगांव में तय हो गई थी। रविवार को शादी थी।
बारात आने में थोड़ा समय था इसलिए काजल अपनी सहेलियों के साथ तैयार होने के लिए विवाह घर के पास स्थिंत एक ब्यूटी पार्लर में चली गई। रात 9.30 बजे एक युवक मोटर साइकिल से आया था। उसके हाथ में तमंचा था। मुंह पर रुमाल बांधें हुए था। उसने ब्यूटी पार्लर के दरवाजे का कांच तोड़ा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया है। इसी बीच सिरफिरे आशिक ने काजल को सीने में गोली मार दी थी।
गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ी थी। परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे थे। वहां उसकी मौत हो गई थी। बताया गया कि गोली लगाने वाला युवक काजल का प्रेमी था। वहीं नहीं चाहता था कि उसकी शादी कहीं और हो, इसलिए यह कदम उठाया।
Tagsब्यूटी पॉर्लरदुल्हनहत्याआत्महत्याझांसीझांसी न्यूज़झांसी पुलिसBeauty ParlourBrideMurderSuicideJhansiJhansi NewsJhansi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





