भारत

हे भगवान...नहीं हुई शादी, दूल्हे की डिमांड सुनकर हर कोई हैरान

jantaserishta.com
29 Jun 2024 2:17 PM IST
हे भगवान...नहीं हुई शादी, दूल्हे की डिमांड सुनकर हर कोई हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के दौरान दूल्हे ने जयमाला के बाद ऐसी डिमांड कर दी जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हे के डिमांड पर नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बिन दुल्हन ही बारात वापस लौट गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की पक्ष ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
मामला थाना क्षेत्र के चन्द्रपुर खुर्द गांव का है। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम उसकी पुत्री की बारात आई थी। शादी की रस्मों के दौरान जयमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। शादी कार्यक्रम में जब फेरों की रस्म होने की बारी आई तो दूल्हे ने अचानक दो लाख कैश देने की मांग रख दी। जिस पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
लड़की पक्ष का कहना है कि उन्होंने, दूल्हा पक्ष द्वारा पूर्व में तय किए दहेज के अनुसार ही बाइक समेत सभी सामान का प्रबंध भी किया था। लेकिन, दो लाख की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। दुल्हन ने उक्त दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर बिन दुल्हन ही बारात वापस लौट गई। शुक्रवार सुबह दुल्हन के परिजनों ने ग्रामीणों को साथ लेकर थाने पहुंच मामले की तहरीर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story