भारत

चाइनीज ऐप से लोन लेने वालों से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, किया ब्लैकमेल

jantaserishta.com
8 Aug 2024 5:47 PM IST
चाइनीज ऐप से लोन लेने वालों से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, किया ब्लैकमेल
x
पुलिस ने उस पर इनाम भी रखा था.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक ऐसे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो चाइनीज ऐप के जरिए लोगों का डाटा लेकर उन्हें लोन दिलाने और लोन लेने वालों को ब्लैकमेल कर करोड़ों की ठगी किया करता था। आरोपी कई दिनों से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर इनाम भी रखा था।
बताया जाता है कि 7 अगस्त को सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सिद्दार्थ ओझा को गिरफ्तार किया, जो अपने गैंग के अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटर संचालित करता था। चाइनीज लोन ऐप के माध्यम से लोगों का डाटा कलेक्ट करके लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करता था।
इस आरोपी को नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने वर्ष 2022 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस पर गैंगस्टर एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया था। वह लगातार फरार चल रहा था। उस पर नोएडा पुलिस ने 5,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर चाइनीज लोन ऐप के लिए कलेक्शन का काम करता था। चाइनीज लोन ऐप से रोजाना मिलने वाले डाटा के अनुसार पीड़ितों के वॉट्सएप नंबर पर कॉल करता था।
आरोपी लोन लेने वालों से कर्ज की रकम से डेढ़ गुना ज्यादा रुपए वसूलता था। वह पीड़ितों के वॉट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेजता था। रुपए नहीं देने की बात पर पीड़ित के परिवार के लोगों और दोस्तों को भी प्रताड़ित करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story