भारत

Suicide: जिसको मरा समझकर दी जान, वो निकली जिंदा

jantaserishta.com
31 May 2024 1:52 PM IST
Suicide: जिसको मरा समझकर दी जान, वो निकली जिंदा
x

सांकेतिक तस्वीर

मनमर्जी से शादी करने की जिद पर अड़ी पर अपनी साली पर बांका से हमला कर दिया।
LUCKNOW NEWS लखनऊ: लखनऊ में भदेसुवा में बुधवार देर रात एक युवक ने मनमर्जी से शादी करने की जिद पर अड़ी पर अपनी साली पर बांका से हमला कर दिया। वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ी। उसे मरा समझ कर वह घबरा गया और वहां से भाग निकला। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के किनारे पेड़ से लटकता मिला। पुलिस का दावा है कि साली को मरा समझने के बाद उसने फांसी लगा ली। युवक के घर वालों का कहना है कि उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है। घायल साली का एपेक्स ट्रॉमा सेन्टर में इलाज चल रहा है।
भदेसुवा के तिलोकपुर निवासी अर्जुन यादव (38) दूध का कारोबार करता था। उसने 15 साल पहले पड़ोसी की बेटी सावित्री से प्रेम विवाह किया था। उसकी साली जावित्री उर्फ रानी के पड़ोस में रहने वाले युवक से अच्छी दोस्ती है। इसको लेकर अर्जुन विरोध करता था। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक साली जल्दी ही प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसको लेकर ही बुधवार रात 11 बजे दोनों में विवाद हुआ था।
विवाद बढ़ने पर अर्जुन आपा खो बैठा। उसने बांके से साली पर हमला कर दिया। साली की अंगुलियां कट गई। एक-दो और जगह पर चोट आयी। इसके बाद भी आरोपी उसकी पिटाई करता रहा। खून ज्यादा बह जाने से जावित्री बेसुध हो गई। उसे मरा समझ अर्जुन भाग निकला।
जावित्री के भाई रामबाबू ने कन्ट्रोल रूम में सूचना दी और अर्जुन के भाई अरुण को फोन से बताया। कुछ देर में पुलिस पहुंच गई। इस बीच अर्जुन ने साली को मरा समझा और पकड़े जाने के डर से भाग निकला। पड़ोसियों ने बताया कि वह बनियान, जींस पहन बिना चप्पल के ही भाग निकला है। पुलिस ने जावित्री को मोहनलालगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे एपेक्स ट्रॉमा-टू भेज दिया गया।
ग्रामीण ने गुरुवार सुबह गांव के बाहर पेड़ में अंगौछे से अर्जुन का शव लटकता मिला। पता चलते ही अर्जुन के घर वाले वहां पहुंचे। शव को नीचे उतारा गया। इंस्पेक्टर आलोक राव का कहना है कि साली की शादी का अर्जुन विरोध कर रहा था। नशे में उसने जावित्री पर हमला कर दिया था। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।
अर्जुन के भाई अरुण ने खुदकुशी मानने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि अर्जुन का जिस जगह पर उसका शव लटकता मिला है, वहां कुछ लोगों से संघर्ष करने का निशान मिला है। उसकी सिर पर हमला कर हत्या की गई है। सिर पर चोट के निशान भी मिले हैँ। पुलिस इसे खुदकुशी का रूप देकर आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story