
x
सोशल मीडिया पर भावुक कर रहा VIDEO
दिल्ली: मां के लिए दुनिया में सबसे बड़ी खुशी अपने बच्चों को सामने देखना होता है। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। दरअसल, बेटा पिछले चार साल से कनाडा में रह रहा था। लंबे समय से बेटे से दूर मां को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल आने वाला है। बेटा बिना बताए अचानक घर पहुंचा और अपनी मां को सरप्राइज दे दिया।
जैसे ही मां ने चार साल बाद अपने बेटे को सामने देखा, उनकी आंखें खुशी से भर आईं। मां खुद को संभाल नहीं पाईं और बेटे को सीने से लगाकर लिपट गईं। उस गले मिलने में चार साल का इंतजार, ढेर सारा प्यार और मां की अनकही भावनाएं सब कुछ नजर आ गया। यह सिर्फ एक सरप्राइज नहीं, बल्कि मां-बेटे के रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर है। सच ही कहा जाता है कि मां के लिए उसकी संतान की एक झलक दुनिया की हर दौलत से बढ़कर होती है।
Next Story





