भारत
प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, अचानक आ धमका पति, फिर...
jantaserishta.com
27 Jun 2024 12:37 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पत्नी के बेवफाई की शिकायत पुलिस से की है।
कौशांबी: पति-पत्नी और वो का एक किस्सा उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया है। यहां पत्नी के बेवफाई का वाकया जानकर घर वाले भी हैरान रह गए। दरअसल, शादीशुदा महिला अपने आशिक के इश्क में अपने पति के आने का समय भूल गई। घर लौटे पति ने अपने बेडरूम में पत्नी को दूसरे के बाहों में देखकर दंग रह गया। बेहरूम में बिस्तर पर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने अपने पत्नी के बेवफाई की शिकायत पुलिस से की है। इसके साथ ही पति ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कौशांबी में पिपरी थाना इलाके के एक युवक ने बाजार में दुकान खोल रखा है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर पहुंचा तो पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। अपने बेडरूम में अपनी पत्नी को गैर की बाहों में देखा कि उसका खून खौल गया। परिवार को जानकारी हुई तो सभी दंग रह गए। युवक ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो गया। युवक ने मंगलवार को पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में दोनों से अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsउत्तर प्रदेशकौशांबीकौशांबी न्यूज़कौशांबी पुलिसUttar PradeshKaushambiKaushambi NewsKaushambi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





