भारत
बैंक के अंदर बैंककर्मी की मौत से मचा हड़कंप, वीडियो हो रहा वायरल
jantaserishta.com
26 Jun 2024 12:18 PM IST

x
बैंक के अन्दर सामान्य रूप से काम चल रहा था।
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के कबरई कस्बे की एचडीएफसी बैंक शाखा में काम करते समय हार्ट अटैक से एक कर्मी की मौत हो गई। मरने वाला कर्मी जनपद के बिवांर गांव का निवासी था। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते है।
वायरल वीडियो 19 जून की सुबह 11.45 बजे का है। 5 मिनट 25 सेकेंड लंबे इस वीडियो में कबरई कस्बे की एचडीएफसी बैंक शाखा में काम करते समय एक कर्मचारी की हालत बिगड़ने और उसके बाद उत्पन्न हुई अफरा-तफरी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। बैंक के अन्दर सामान्य रूप से काम चल रहा था। वीडियो में दिख रहे कर्मचारी अपने-अपने लैपटॉप में काम करने में व्यस्त थे, तभी अचानक बिवांर निवासी 30 वर्षीय राजेश शिंदे नाम के कर्मचारी की हालत बिगड़ने लगती है। कुर्सी में बैठे-बैठे राजेश शिंदे बेहोश हो जाता है और उसकी गर्दन पीछे की तरफ लटक जाती है। साथ में बैठे अन्य कर्मचारी जब उसकी बिगड़ती हालत देखते हैं तो पानी के छींटे मारते हैं। एक कर्मचारी सीपीआर देने का प्रयास करता है। इस दौरान बैंक में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त होने लगता है।
कर्मचारी राजेश को कुर्सी से उठाकर बैंक की गैलरी में लिटा देते हैं और लगातार उसे सीपीआर देते रहते हैं। राजेश का शरीर भी धीरे-धीरे शांत होने लगता है। जिसके बाद कर्मचारी उसे टांगकर बाहर खड़ी कार में लिटाकर कबरई के अस्पताल ले जाते हैं, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर राजेश को मृत घोषित कर देते हैं। राजेश मूलरूप से हमीरपुर के बिवांर गांव निवासी था। 19 जून की इस घटना के बाद से उसका परिवार गहरे सदमे में जी रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





