भारत
अरला पुल के पास हाईवे पर गिरा पेड़, घंटों जाम में फंसे ड्राइवर
Shantanu Roy
22 July 2026 5:41 PM IST

x
सुलाह। नेशनल हाईवे-154 पर सोमवार को भारी बारिश के बीच अरला पुल के पास सडक़ के बीचोंबीच एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस कारण हाईवे पर घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पेड़ गिरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने हाईवे विभाग और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। जानकारी के अनुसार बारिश के कारण सुबह के समय अरला पुल के पास अचानक एक सूखा पेड़ सडक़ के बीच में आ गिरा। इससे एनएच-154 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पेड़ के बीच सडक़ पर गिर जाने से छोटे-बड़े सभी वाहन फंस गए। यातायात बाधित होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से पेड़ को काटकर सडक़ से हटाया गया और यातायात को बहाल किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमने इस पेड़ को कटवाने के लिए प्रशासन व विभाग को कई बार अवगत करवाया था। लेकिन उन्होंने इस समस्या को मामूली समझ कर अनसुना कर दिया। कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। साथ ही लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही विभाग की लापरवाही सामने आ जाती है। यह पेड़ मुख्य सडक़ मार्ग पर था और वाहन चालकों, राहगीरों व आसपास के लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ था। हमें डर था कि कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। फिर भी विभाग ने आंखें बंद रखीं। फिलहाल यातायात बहाल कर दिया गय, हैए लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि समय रहते अगर चेतावनियों पर ध्यान दिया जाता, तो यह परेशानी और संभावित हादसा दोनों टल सकते थे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





