
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
बच्चों की सुरक्षा
Ghaziabad गाजियाबाद: जिले के मुरादनगर थाने में गुरुवार को एक युवक ने अपने बच्चों के साथ पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी और सास उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रही हैं और बच्चों को नुकसान पहुँचाने की धमकी दे रही हैं। पुलिसकर्मियों ने समय रहते युवक को रोककर उसे बचाया और माचिस को फेंक दिया।युवक ने अपनी पहचान कपिल शर्मा के रूप में बताई, जो मथुरा जिले का निवासी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 10 साल पहले एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। कपिल के अनुसार, वह पहले ग्रेटर नोएडा में रहता था, लेकिन चार महीने पहले उनकी पत्नी उसे मुरादनगर की कॉलोनी में किराए के मकान में ले आई। कपिल ने आरोप लगाया कि पत्नी और सास उसकी कमाई अपने कब्जे में लेती हैं और लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव डालती हैं।
कपिल ने पुलिस को बताया कि सास ने कहा था कि यदि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो दोनों बच्चों को मार दिया जाएगा। दो दिन पहले उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण वह अपनी और बच्चों की सुरक्षा के लिए आत्मदाह करने आए थे। कार्यवाहक एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि कपिल की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
Next Story





