भारत

गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चुराते...ठक-ठक गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
26 Jun 2024 5:50 PM IST
गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चुराते...ठक-ठक गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, VIDEO
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों सैकड़ों चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। 26 जून को नॉलेज पार्क पुलिस ने लॉयड तिराहे से गाड़ी पर सवार परमजीत और संजय को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 43 महंगे मोबाइल, 4 लैपटॉप, तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले रेकी करते थे और उसके बाद गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चुराते थे। गिरफ्तार आरोपी संजय पहले भी जेल जा चुका है। इन आरोपियों ने 19 जून को गलगोटिया और आईआईएमटी कॉलेज के बाहर से गाड़ियों से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान चुराए थे। इसको लेकर थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था। पुलिस दोनों की तलाश
कर रही थी।
परमजीत नई दिल्ली के गुलाबी बाग थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि, संजय बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी है। आरोपी संजय के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मामले दर्ज हैं। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के एग्जाम सेंटर के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story