भारत

भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की पुष्टि

jantaserishta.com
27 Jun 2026 10:48 AM IST
भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की पुष्टि
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और व्यापारिक रिश्ते एक नए सुनहरे दौर में प्रवेश करने जा रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे. रुबियो ने साफ किया कि वह खुद इस ऐतिहासिक वीवीआईपी दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने और दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील (व्यापार समझौते) को जल्द से जल्द फाइनल करने के लिए भारत आ रहे हैं.

इस दौरे को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच के करीबी निजी रिश्ते दोनों देशों के मजबूत संबंधों की सबसे बड़ी बुनियाद हैं. दोनों नेता एक जैसा सोचते हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे खुद पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक हैं, क्योंकि उनके नेतृत्व में भारत एक ग्लोबल पावर (वैश्विक ताकत) बनकर उभरा है. दोनों देशों के बीच की यह साझेदारी आने वाले समय में असीमित संभावनाओं को छूने वाली है.

ये बहुत बड़ा सम्मान....

भारत के साथ अपने रिश्तों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क बनाए जाने को एक अनोखा पल बताया, जिसके लिए भारत का आभार जताया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हैदराबाद में बनी 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' इतिहास में किसी अमेरिकी नेता को भारत में मिला ऐसा पहला गौरव है. जिसके बाद अब उनका यह बड़ा बयान सामने आया है.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सड़क के उद्घाटन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "भारत के हैदराबाद में नई डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू. इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं. धन्यवाद." उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान तुरंत अपनी तरफ खींच लिया.
कुछ दिन पहले तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास वाली सड़क का नाम बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा था. सरकार का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने में हैदराबाद की भूमिका को आगे लाना है. यह सड़क नानकरामगुड़ा के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित है, जहां कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय टेक कंपनियों के दफ्तर भी काम कर रहे हैं.
इस सड़क के नाम की पट्टी (नेमप्लेट) का उद्घाटन इसी हफ्ते एक कार्यक्रम में किया गया था. इस मौके पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. दरअसल, यह पूरा आयोजन अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के जश्न से जुड़ा था.
सड़क का नाम बदलने का फैसला तेलंगाना सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत हैदराबाद की कुछ प्रमुख सड़कों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले व्यक्तियों के नाम पर रखा जाना है. तेलंगाना सरकार का मानना है कि यह नया कदम दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों की एक बड़ी और अच्छी मिसाल है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story