भारत
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष का मोबाइल वंदे भारत एक्सप्रेस में हुआ चोरी
jantaserishta.com
20 July 2024 10:52 AM IST

x
पुलिस ने उनसे संपर्क कर यह जानकारी दी है कि सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का उनका मोबाइल चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।
नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का मोबाइल शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ते समय चोरी हो गया। आलोक कुमार दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस से अयोध्या जा रहे थे।
न्यूज़ एजेंसी से बातचीत करते हुए विहिप अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि शनिवार सुबह जब वे आनंद विहार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे तो किसी ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
विहिप नेता ने आगे यह भी बताया कि उनके द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने के बाद पुलिस ने उनसे संपर्क कर यह जानकारी दी है कि सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का उनका मोबाइल चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही चोर पकड़ा जाएगा और उनका मोबाइल बरामद हो जाएगा। इससे पहले उन्होंने अपने मोबाइल के चोरी होने की जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट कर बताया, "आवश्यक सूचना। आज मैं आनंद विहार रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम जाने के लिए ट्रेन न. 22426 वंदे भारत से सुबह 5.45 पर चला। जिस समय मैं ट्रेन में चढ़ रहा था मेरा मोबाइल फोन चोरी हो गया। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस और रेलवे पुलिस मेरे फोन और दोषी को जल्द ही ढूंढ कर उचित कार्रवाई करेंगे।"
Tagsदिल्ली पुलिसरेलवे पुलिसविश्व हिंदू परिषदआलोक कुमारDelhi PoliceRailway PoliceVishwa Hindu ParishadAlok Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





