भारत

लड़कों का पिस्तौल के साथ पेपर देते वीडियो सामने आया, चारों तरफ हड़कंप मच गया

jantaserishta.com
28 Jun 2024 2:43 PM IST
लड़कों का पिस्तौल के साथ पेपर देते वीडियो सामने आया, चारों तरफ हड़कंप मच गया
x

सांकेतिक तस्वीर

सरकारी विद्यालयों में इस समय मासिक परीक्षा चल रही है।
हलसी: डॉन और माफियाओं से भरे बिहार के एक हाई स्कूल में मासिक परीक्षा के दौरान दो लड़कों का पिस्तौल के साथ पेपर लिखने का वीडियो वायरल हो गया है। अपराध की दुनिया में पांव रखने वाले अधिकांश नौजवान हाई स्कूल में ही रास्ता भटकते हैं जब वो पैसे के चक्कर में अपराधियों के प्रभाव में आ जाते हैं। सरकारी विद्यालयों में इस समय मासिक परीक्षा चल रही है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के एक से एक कारनामे सामने आ रहे हैं। हाई स्कूल की परीक्षा में बेंच पर पिस्तौल रखकर पेपर लिखने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस में हड़कंप मचा है।
पिस्तौल के साथ परीक्षा देने का वायरल वीडियो हलसी प्रखंड के कैंदी उच्च विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थी के बीच डेस्क पर पिस्टल रखा हुआ है। आश्चर्य की बात है कि परीक्षा के दौरान पिस्टल बेंच पर रखने से लेकर उसका वीडियो बनाने तक किसी की भी नजर नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों की मानें तो वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर रील के तौर पर अपलोड किया गया है। वीडियो में दिख रहा विद्यार्थी कैदी गांव का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो कब बनाया गया और किस विद्यालय का है, इसकी पुष्टि है नहीं करते है।
विद्यालय की प्रधान रंजना कुमारी ने कहा कि उन्हें इस वीडियो की कोई जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो उपलब्ध होगा तो विद्यार्थी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story