भारत

लड़की के साथ छेड़खानी का VIDEO वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Jun 2024 12:50 PM IST
लड़की के साथ छेड़खानी का VIDEO वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक वायरल वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ सरेराह छेड़खानी की गई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पैदल जा रही इस महिला के साथ दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सड़क पर छेड़खानी की है। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला सुनसान सड़क पर जा रही हैं और तब ही वहां मोटरसाइकिल पर
सवार
दो लोग पीछे से आते हैं और महिला के पास जाकर वो अपनी बाइक धीमी कर देते हैंं।
इसके बाद यह महिला तेजी से कदम बढ़ाते हुए सड़क की दूसरी तरफ चली जाती हैं। दोनों मोटरसाइकिल सवार इसके बाद अपनी बाइक को घुमा कर फिर से महिला के करीब पहुंचने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान कुछ अन्य मोटरसाइकिल सवार भी वहां से गुजरते हैं। हालांकि, सड़क पर कुछ अन्य लोगों को देखने के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी बाइक नहीं रोकते और वहां से निकल जाते हैं। हालांकि, हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे की है। 'अमर उजाला' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस मामले में पीड़िता ने बाद में पुलिस से भी शिकायत की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी युवक भी उसी कस्बे के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 19 सेकेंड का यह वीडियो 11 जून का है जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story