भारत

IAS टीना डाबी का VIDEO, एक बार फिर आ गई चर्चा में

jantaserishta.com
24 Oct 2024 5:55 PM IST
IAS टीना डाबी का VIDEO, एक बार फिर आ गई चर्चा में
x
लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं.
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में जिला कलेक्टर टीना डाबी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं. कुछ लोग आईएएस टीना डाबी के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.
दरअसल जब बीजेपी नेता सतीश पूनिया अपने जन्मदिन के मौके पर बाड़मेर पहुंचे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में तारीफ करते हुए बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी से कहा, 'दादागिरी करके सफाई करवा रहे हो, बाड़मेर भी इंदौर जैसा हो जाएगा.' इस दौरान जो वीडियो सामने आया है उसमें IAS टीना डाबी ने सतीश पूनिया के सामने 7 सेकेंड में 5 बार सिर झुकाया है. इस पर उनके साफ-सफाई वाले काम को लेकर बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने उनसे कहा कि आप अच्छा काम कर रही हो.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब कुछ लोग टीना डाबी के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका विरोध भी कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने टीना डाबी के इस वीडियो और उनके काम को शानदार बताया है जबकि एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो की आलोचना करते हुए लिखा, 'किसी पॉलिटिशियन के आगे यूं एक IAS का झुकना शोभा नहीं देता है.
वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा 'अधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच ऐसा माहौल हो तो विकास अच्छा होता है.' बता दें कि सतीश पूनिया राजस्थान में बीजेपी के बड़े नेता हैं और वो प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. मौजूदा वक्त में वो हरियाणा के प्रभारी हैं जहां बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है.
अपने जन्मदिन के मौके पर सतीश पूनिया ने सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चियों का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने का संकल्प लिया, टीना डाबी के साथ उनकी मुलाकात इसी दौरान हुई जिस पर उन्होंने उनके काम की तारीफ की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story