भारत

सोसाइटी के बाहर डिलीवरी राइडरों में भयंकर मारपीट, देखें मंजर

jantaserishta.com
12 Oct 2026 9:26 AM IST
सोसाइटी के बाहर डिलीवरी राइडरों में भयंकर मारपीट, देखें मंजर
x
वीडियो हुआ वायरल.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के बाहर ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले राइडरों के बीच जमकर मारपीट हो गई. शनिवार रात ऑर्डर ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्ष सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.
वायरल वीडियो में एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं. खुद को बचाने के लिए युवक सोसाइटी के अंदर घुस जाता है. इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. आसपास मौजूद लोग भी विवाद शांत कराने में जुटे नजर आते हैं.
घटना की सूचना मिलने पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.
घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह मामला डिलीवरी राइडरों के आपसी विवाद से जुड़ा था. ऑनलाइन ऑर्डर ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था. पुलिस ने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है.
वहीं, पुलिस मीडिया सेल ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में टाटा यूरेका सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी करने वाले राइडरों के बीच विवाद हुआ था. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोसाइटी के बाहर सड़क पर मारपीट और सुरक्षा गार्डों के हस्तक्षेप के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विवाद डिलीवरी राइडरों के बीच ऑर्डर ले जाने को लेकर हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story