भारत
क्या मुझे गिरफ़्तार करने का उनका मकसद दिल्ली को डीरेल करना था: अरविंद केजरीवाल
jantaserishta.com
26 Sept 2024 2:08 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपनी गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता से मुलाकात हुई थी और मैंने उनसे अपनी गिरफ्तारी को लेकर बात की। केजरीवाल ने बताया कि भाजपा का बयान सुनकर में हक्का-बक्का रह गया। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि दिल्ली में काम रोकने के लिए मेरी गिरफ्तारी हुई।
दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय की सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''दो चार दिन पहले मैं इनके (भाजपा) एक बड़े नेता से मिला था, उनके नेता से मैंने पूछा कि मुझे गिरफ़्तार करके उनको क्या फायदा हुआ। उन्होंने जो जवाब दिया वो सुनकर मैं भौंचक्का रह गया। मैंने उनसे पूछा मेरी गिरफ्तारी से आपको क्या फायदा हुआ। वो कहते हैं कि दिल्ली सरकार डीरेल हो गई, दिल्ली का काम ठप्प हो गया।''
उन्होंने आगे कहा कि मुझे उनका जवाब सुनकर बहुत दुख हुआ और मैं हैरान रह गया। क्या मुझे गिरफ्तार करने का मकसद दिल्ली को ठप्प करना था? क्या मुझे गिरफ़्तार करने का उनका मकसद दिल्ली को डीरेल करना था? क्या मुझे गिरफ्तार करके दिल्लीवालों को तक़लीफ पहुंचाना था? मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि चिंता न करें, मैं अब आ गया हूं और हम सभी लंबित काम शुरू करेंगे। अभी हम दिल्ली विश्वविद्यालय में खड़े हैं, यहां की सड़क टूटी हुई है, मैंने मुख्यमंत्री आतिशी से बात की है, इसे तुरंत ठीक किया जाएगा। दिल्ली की अन्य सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा को निशाना साधते हुए लिखा, ''उन्होंने मुझे जेल भेजकर दिल्ली के काम रोक दिए थे। सड़कें भी ख़राब हो गईं। उनका यही मक़सद था। आज मैंने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक सड़क का निरीक्षण किया। इस सड़क को भी जल्दी ठीक किया जाएगा, दिल्ली की बाक़ी सड़कों को भी जल्द ठीक कराया जाएगा। अब मैं वापस आ गया हूं, दिल्ली के लोग चिंता ना करें। दिल्ली के सभी रुके हुए काम कराएंगे।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





