भारत

जब पुलिस ने राहुल गांधी को छात्रों को संबोधित करने से रोकने की कोशिश की, देखें

jantaserishta.com
15 May 2025 12:24 PM IST
जब पुलिस ने राहुल गांधी को छात्रों को संबोधित करने से रोकने की कोशिश की, देखें
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर लगातार बवाल स्थिति बनी हुई है. राहुल गांधी दरभंगा पहुंच गए हैं. लेकिन, प्रशासन ने उन्हें आंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी है. प्रशासन बार-बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से टाउन हाल में कार्यक्रम कराने की बात कह रही है. लेकिन, कांग्रेस कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हैं और आंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम कराने की जिद पर अड़े हैं. वहीं इसी बीच राहुल गांधी काफी देर तक कार्यक्रम स्थल से पहले अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे. लेकिन, प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी अपनी गाड़ी से निकलकर पैदल ही आंबेडकर छात्रावास की ओर चल पड़े. आखिरकार राहुल गांधी ने प्रशासन की बिना अनुमति के छात्रावास परिसर पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया.

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पुलिस-प्रशासन के रोकने के बाद भी लगातार नागमंदिर होते हुए छात्रावास की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि पुलिस और प्रशासन के लोग उनके पीछे-पीछे चलते हुए उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं हैं. इस दौरान से प्रशासन के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हो रही है. फिलहाल छात्रावास के पास तनाव की स्थिति बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null