भारत
किरायेदार ने किराया नहीं दिया तो मकान मालिक भड़का, ऊपर जाने वाली सीढ़ियों को ही तोड़ डाला
jantaserishta.com
19 Jun 2024 12:43 PM IST

x
लोग भी हैरान हो गए.
कांचीपुरम: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कांचीपुरम से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक किरायेदार ने किराया नहीं दिया तो मकान मालिक ने उसके फ्लोर तक जाने वाली सीढियों को ही तोड़ डाला. इसके बाद पड़ोसियों ने इमरजेंसी टीम को बुलाकर किराएदार को सीढ़ी की मदद से कमरे से बाहर निकाला. आरोप है कि फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाला किराएदार किराया नहीं दे रहा था.
दरअसल, यह मामला तमिलनाडु के कांचीपुरम में वनविल नगर का है. यहां वेणुगोपाल नाम का शख्स लकवाग्रस्त हो गया था. इस वजह से वह चलने-फिरने में असमर्थ था. वेणुगोपाल यहां एक बिल्डिंग में पहली मंजिल पर किराए पर रह रहा था. इस बिल्डिंग के मालिक का नाम श्रीनिवासन था.
वेणुगोपाल अपने मकान मालिक श्रीनिवासन को रूम का किराया नहीं दे पाया था. श्रीनिवासन ने वेणुगोपाल से कई बार किराया मांगा था. जब किराया नहीं मिला तो श्रीनिवासन ने वेणुगोपाल से घर खाली करने को कह दिया. इस पर वेणुगोपाल ने एक वकील की मदद ली और घर खाली करने के लिए समय ले लिया. इस बात से श्रीनिवासन नाराज हो गया. श्रीनिवासन ने तुरंत कुछ ऐसा कर डाला, जिससे लोग भी हैरान हो गए.
इसके बाद मकान के मालिक श्रीनिवासन ने कुछ मजदूरों को बुलाया और पहली मंजिल की सीढ़ियां तुड़वा दीं, जहां वेणुगोपाल रह रहा था. सीढ़ियां टूटने की वजह से किराएदार और उसका परिवार ऊपर फंसा ही रह गया. जब पड़ोस के लोगों ने देखा तो वे हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सीढ़ियों वेणुगोपाल और उसके परिवार को बचाया. इस दौरान वेणुगोपाल को रस्सी की मदद से नीचे उतारा गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





