भारत
पत्नी ने खाया जहर तो पति ने लगाई फांसी, कमरा खुला तो फटी रह गई आंखें
jantaserishta.com
4 Oct 2024 5:55 PM IST

x
पुलिस मौके पर पहुंची.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दंपती ने कथिक तौर पर आत्महत्या कर ली। जहां पत्नी ने जहर खाकर जान दी तो वहीं पति ने फांसी लगाकर सुसाइड किया। इस घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ये घटना ठाकुरगंज थाना का है। प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रीकांत राय ने बताया कि 43 साल का अमित आर्य ई रिक्शा चलाता था। वहीं 47 साल की उसकी पत्नी मोनिका गृहिणी थी। बृहस्पतिवार देर रात दोनों के बीच किसी बात बहस हो गई। जिसके बाद मोनिका ने सल्फास की गोलियां खा ली तो वहीं, अमित फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मोनिका किडनी की समस्या से पीड़ित थी।
एसएचओ ने बताया कि दंपती की आत्महत्या की सूचना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, फॉरेसिंक टीम को घटनास्थल से सल्फास की गोलियां और शराब की बोतल बरामद हुई। अधिकारियों को मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों से भी इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





