भारत

पत्नी की फांसी लगाकर हत्या, भाभी के प्यार में दीवाने पति ने कर दी हदें पार

jantaserishta.com
19 Jun 2024 4:56 PM IST
पत्नी की फांसी लगाकर हत्या, भाभी के प्यार में दीवाने पति ने कर दी हदें पार
x
प्राथमिकी दर्ज कराई है।
धमदहा: किसी ने लिखा है कि प्यार और जंग में सब जायज है। इसी लिखे हुए को कुछ लोग इस कदर सही मानने लगते हैं कि प्यार में लोगों की जान तक ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला धमदाहा थानाक्षेत्र के दमगड़ा पंचायत का है। दमगाड़ा के एक व्यक्ति ने भाभी से प्रेम के चक्कर में अपनी पत्नी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मरने वाली महिला का नाम सावित्री देवी बताया जा रहा है। उसकी उम्र 28 बर्ष थी। मृतका के छोटे भाई अखिलेश दास ने बहन के पति करमचंद दास और सरिता देवी पर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई
है।
अखिलेश ने एफआईआर में दर्ज कराया कि सुबह तकरीबन 6:30 बजे उसे जानकारी मिली कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब अखिलेश परिवार सहित दमगड़ा पहुंचा तो मामला कुछ और ही पता चला। वहां जाकर बात सामने आई कि दरअसल उसकी बहन नें आत्महत्या नहीं करी बल्कि उसके बहनोई और उसकी भाभी ने मिलकर उसकी हत्या की है। उसने तत्काल डायल 112 को कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतका के पति को भी हिरासत में ले लिया। एफआईआर में आरोप लगाया है कि पति करमचंद दास और जेठानी सरिता देवी के बीच बरसों से अवैध संबंध था। करमचंद की पत्नी भी इस बात को जानती थी, इसलिए वह काफी लंबे समय से इसका विरोध भी कर रही थी। सावित्री को रास्ते से हटाने के लिए ही दोनों ने आत्महत्या का झूठा खेल रचकर उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष कुमार अभिनव ने बताया कि मृतका के भाई अखिलेश दास के आवेदन पर मृतका के पति एवं उसकी जेठानी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हत्या के आरोप में पति जेल में है। मां रही नहीं। ऐसे में सावित्री के तीनों बच्चे अब बेसहारा हो गए है। लेकिन बताया जा रहा है कि मृतका सावित्री देवी और करमचंद दास की नौ साल की बेटी एवं छह व तीन साल के दो बेटों को लेकर जेठानी कहीं भाग गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story