भारत
पराए मर्द के साथ चल रहा था बीवी का अफेयर, पड़ोसी युवक का पति ने किया मर्डर
jantaserishta.com
26 Jun 2024 5:27 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
युवक जिस रात लापता हुआ था, उसी रात उसकी हत्या की गई थी।
कौशांबी: यूपी के कौशांबी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या हो गई। दरअसल 9 दिन पहले लापता युवक की लाश मंगलवार को पुलिस ने सिहोरी टोल प्लाजा से 12 किलोमीटर दूर नबाबगंज के पास हाइवे पर बनी पुलिया के नीचे से बरामद कर लिया। बोरे में बंद शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका के पति ने युवक की गला घोंट कर हत्या की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल लिया। युवक जिस रात लापता हुआ था, उसी रात उसकी हत्या की गई थी।
ये घटना अड़हरा गांव का का है। जहां 19 साल का शिवम उर्फ छोटू 16 जून की रात करीब 9 बजे संदिग्ध दशा में लापता हो गया। सुबह बिस्तर पर युवक को नहीं देखकर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसका कहीं पता नहीं चला। पिता महेश प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। मंगलवार की भोर में करारी पुलिस ने नबाबगंज पुलिस की मदद से लापता युवक का शव सिहोरी व नबाबगंज के बीच हाईवे पर बनी पुलिया के नीचे से बरामद किया। महेश प्रसाद ने शव की पहचान की। मृतक के पिता का आरोप है कि पड़ोसी ने उसके बेटे को अगवा करने के बाद हत्या की है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि युवक की हत्या 16 जून की रात ही गला घोंट कर की गई थी। पुरानी होने के चलते लाश सड़ चुकी है।
पुलिस जब मामले की जांच पड़ताल में जुटी तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। मृतक का पड़ोस में रहने वाली विवाहिता से अवैध संबंध था। पत्नी से युवक के अवैध संबंध की जानकारी आरोपी को मुंबई में हुई तो वह 16 जून की शाम ही गांव आ गया। इसकी भनक न तो शिवम को लगी और न ही आरोपी की पत्नी को। आधी रात शिवम प्रेमिका से मिलने उसके घर गया तो घात लगाए आरोपी ने उसे पकड़ लिया और गला घोंटकर मार डाला। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में यह बात कही। रंजीत मुंबई में रहता है। वहीं उसे पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो उसने शिवम को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। इसके बाद वह 16 जून की शाम गांव आ गया। आधी रात छोटू जैसे ही प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा। पहले से घात लगाकर बैठे रंजीत ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर आरोपित नबाबगंज के समीप ले जाकर हाईवे पर जल निकासी के लिए बनी पुलिया के नीचे छिपा दिया। और चुपचाप मुंबई लौट गया।
शिवम पड़ोसी महिला से इस कदर मोहब्बत करता था कि उसके नाम का गोदना भी कलाई में लिखवा रखा था। परिजनों की लाख बंदिशों के बाद भी शिवम उससे दूर नहीं हो पा रहा था। अंतत यही मामला उसके जान की दुश्मन बन गई। सीओ सिटी ने बताया कि युवक की हत्या अवैध संबधों के चलते हुई है। आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





