भारत

Shimla में राज्यपाल के पास रखेंगे अपनी समस्या

Shantanu Roy
14 Jun 2024 5:38 PM IST
Shimla में राज्यपाल के पास रखेंगे अपनी समस्या
x
Bilaspur. बिलासपुर। अपनी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने के चलते अब जिला बिलासपुर की रघुनाथपुरा पंचायत के निवासी अमरजीत मशाल हाथ लेकर राज्यपाल से शिमला मिलने के लिए पैदल रवाना हुए हैं। राज्यपाल से मिलने को लेकर पैदल यात्रा शुरू करने से पहले अमरजीत ने बिलासपुर में एसपी बिलासपुर से मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्या के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा अपना रोष भी जताया। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुरा निवासी अमरजीत का किसी के साथ कोई विवाद चला हुआ है। प्रशासन, पुलिस प्रशासन से भी गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। यही नहीं अमरजीत ने कई दफ्तरों के भी चक्कर काटे लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पाया। एक ओर यह व्यक्ति परिवार का पालन पोषण करे या फिर इधर
उधर दफ्तरों के चक्कर काटे।

जिसके चलते अमरजीत का प्रशासन के प्रति भी रोष है। थक हार कर इस व्यक्ति ने अब मशाल पैदल यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया। इस मशाल यात्रा के माध्यम यह व्यक्ति जहां प्रशासन अधिकारियों,कर्मचारियों के खिलाफ अपना रोष जताएगा। वहीं, यह व्यक्ति अपने हक की भी लड़ाई लड़ेगा। बिलासपुर से पैदल यात्रा के माध्यम से शिमला पहुंचेंगा और शिमला में राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी समस्या रखेगा। ताकि उसकी समस्या का समाधान हो सके। उधर, रघुनाथपुरा निवासी अमरजीत का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी समस्या के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। पुलिस प्रशसन, प्रशासन के समक्ष भी समस्या रखी गई, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। विवाद होने के चलते उन्हें और उनके परिवार को खतरा भी बना हुआ है।
Next Story