भारत

महिला और उसके नाबालिग बेटे को जिंदा जलाया, पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल

jantaserishta.com
5 July 2024 1:17 PM IST
महिला और उसके नाबालिग बेटे को जिंदा जलाया, पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल
x
पति को गंभीर रूप से झुलसने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जिले के नोतुंगित गांव में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला और उसके चार साल के बेटे को जलाकर मार डाला। इस घटना में मृतकों की पहचान रुम्पा बीबी (30) और उनके चार साल के बेटे अयान शेख के रूप में हुई है। वहीं महिला के पति शेख टुटा (40) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि इस घटना में शेख टुटा का बड़ा बेटा बच गया है। घटना के समय वह दूसरे कमरे में सो रहा था। उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी मां की चीख सुनकर उठे। बेटे ने बताया कि जिस कमरे में उनके माता-पिता और छोटा भाई सो रहे थे, उस कमरे की सड़क किनारे की खिड़कियां खुली थीं।
उन्होंने बताया, ''वह आग में फंस गए और कमरे से केरोसिन की तेज गंध आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि बाहर से आए कुछ बदमाशों ने खुली खिड़की से कमरे में केरोसिन छिड़का और फिर आग लगा दी।" स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दंपति और नाबालिग बेटे को कमरे से बाहर निकाला और उन्हें जल्दी से बोलपुर उप-विभागीय अस्पताल और फिर बर्दवान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए।
अस्पताल ले जाने के कुछ ही मिनटों बाद नाबालिग बेटे और उसकी मां की मौत हो गई। पिता का अभी इलाज चल रहा है, हालांकि उनकी हालत बेहद गंभीर है। वहीं इस भयानक घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस हादसे में कोई व्यक्तिगत दुश्मनी तो नहीं थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story