भारत

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में गोली चली, महिला की मौत, एक गंभीर

jantaserishta.com
30 Jun 2024 12:28 PM IST
शराब पीने को लेकर हुए विवाद में गोली चली, महिला की मौत, एक गंभीर
x
घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि शनिवार देर रात गोलियां भी चलीं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वनवास गांव में शराब पीने को लेकर रतिराम यादव और सरपंच के भाई रविंद्र के बीच हुए विवाद ने शनिवार देर रात खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि सरपंच अपने साथियों के साथ रतिराम के घर पहुंचा और मारपीट की। इसी दौरान फायरिंग भी हो गई। एक गोली रतिराम की बहू अहिल्या को लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी भतीजी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया गया है कि शुक्रवार की शाम को रतिराम यादव का सरपंच अरविंद यादव के भाई रविंद्र से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों ही पक्षों को समझाया और किसी तरह मामला शांत हुआ। शनिवार की देर रात को हुई फायरिंग के बाद पुलिस बल गांव पहुंचा और हालात पर नजर रखे हुए हैं। साथ में आरोपियों की तलाश के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story