भारत

महिला से गैंगरेप, सदर थाने में FIR दर्ज

jantaserishta.com
21 July 2024 9:27 PM IST
महिला से गैंगरेप, सदर थाने में FIR दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर
दरभंगा: बिहार के दरभंगा में महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार को महिला की शिकायत पर पुलिस ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज की और कार्रवाई करते हुए गैंगरेप में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस पीड़ित महिला का मेडिकल कराने में जुटी है. घटना की पुष्टि दरभंगा सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने की है.
मामला दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र का है. पीड़ित महिला के शिकायत के मुताबिक, वह शादीशुदा है और घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था. वह किसी काम से बाहर गया था. इसी का फायदा उठाकर शनिवार रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच गांव के ही तीन युवक न जाने कब और कैसे घर में घुस गए. फिर तीनों ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया.
इसके बाद मौके से फरार हो गए. मगर, जाते समय तीनों आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी. उसने कहा अगर उसने किसी के सामने अपना मुंह खोला और घटना के बारे में बताई, तो अंजाम बहुत बुरा होगा. महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान करते हुए बताया है कि इस घटना में माइकल उत्सव, जय प्रकाश यादव और सुनील यादव शामिल थे.
दरभंगा सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि रविवार के एक महिला ने सदर थाने में दुष्कर्म की शिकायत की है. महिला की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story