भारत

पति के कान भरता था जेठ तो बदला लेने महिला ने 2 साल के भतीजे को नहर में फेंका, तड़प-तड़पकर मौत

jantaserishta.com
3 Oct 2026 5:16 PM IST
पति के कान भरता था जेठ तो बदला लेने महिला ने 2 साल के भतीजे को नहर में फेंका, तड़प-तड़पकर मौत
x
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.
पटना: बिहार के औरंगाबाद से शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में एक कलयुगी चाची ने भैसुर (जेठ) से प्रतिशोध के चलते दो वर्ष के मासूम को नहर में फेंक दिया, जिससे बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
दाउदनगर पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि पारिवारिक विवाद और भैसुर के प्रति प्रतिशोध की भावना में गंगा बिगहा निवासी जयप्रकाश यादव की पत्नी नीतू कुमारी ने अपने दो वर्ष के मासूम भतीजे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे का शव शनिवार सुबह घर के पास नहर से बरामद किया गया।
दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि गंगा बिगहा निवासी विकास यादव की पत्नी संगीता देवी ने शुक्रवार को अपने दो वर्षीय पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के गायब होने को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर दाउदनगर एसडीपीओ चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई और एसआईटी की टीम ने स्थानीय स्तर पर छानबीन के साथ तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर गंगा बिगहा निवासी नीतू कुमारी (25) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हिरासत में पूछताछ के दौरान महिला ने बच्चे को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला मासूम की सगी चाची है।
आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि उसके पति जयप्रकाश यादव को जेठ विकास यादव और जेठानी संगीता देवी मिलकर उसके खिलाफ भड़काते थे। इस कारण पति उसे हमेशा मारते-पिटते रहता था। इसलिए वह अपने पति और जेठ-जेठानी के प्रति प्रतिशोध की भावना रखती थी।
प्रतिशोध में ही उसने अपने जेठ के पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार को गोद में लेकर घर के पास स्थित नहर में फेंक दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपित महिला को जेल भेज दिया है और पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story