भारत

योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा

Subhi
8 Oct 2026 7:09 AM IST
योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा
x

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को वाराणसी प्रवास के दौरान बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर देश की सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।

दोनों नेता सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे। वहां उन्होंने शीश नवाकर विधि-विधान से आरती की। इस दौरान काल भैरव मंदिर परिसर में मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों को देखकर सीएम योगी ने उन्हें दुलारा और स्नेहपूर्वक चॉकलेट बांटी।

इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। षोडशोपचार पद्धति से पूजन संपन्न कर दोनों नेताओं ने राष्ट्र की उन्नति का आशीर्वाद लिया।

Next Story