न्यूज
कर्नाटक: कोप्पल में ट्रक और गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत
jantaserishta.com
27 Jun 2026 11:11 AM IST

x
कोप्पल: कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतक एक ही परिवार के लोग थे। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह यलाबुर्गा तालुक में बानपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर यह हादसा हुआ। पीड़ित परिवार हावेरी जिले के हिरेकेरूर तालुक के रट्टीहल्ली गांव के रहना वाला है। परिवार के सदस्य शनिवार सुबह श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे।
बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर ट्रक का ड्राइवर कथित तौर पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पार करके सामने से आ रही ओमनी वैन से जा टकराया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। इस टक्कर में कई यात्रियों को चोटें आईं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोप्पल में पिछले महीने एक हफ्ते में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई थी। 21 मई को कुकनूर तालुका के अडूर-राजूर गांव के पास नेशनल हाईवे 365 बाईपास पर टिपर लॉरी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान यलबुर्गा तालुका के बालूतिगी गांव के रहने वाले बसन्ना गूगेरी (55 वर्ष) और शंकरप्पा सुत्रारोट्टी (48 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों ही व्यक्ति बाइक पर सवार थे।
बताया गया कि यलबुर्गा से सीमेंट लादकर जा रही हावेरी जिले के अक्कियालुर कस्बे की एक भारी लॉरी ने कुकनूर की ओर आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह से कुचल गई और दोनों सवार लॉरी के पहियों के नीचे आ गए। ज्यादा खून बहने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लॉरी चालक मल्लप्पा ने अत्यधिक शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने लॉरी चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, 15 मई को कोप्पल और विजयपुरा जिलों की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक साल के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पुल से गिर गया। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। सभी रिश्तेदार थे और बल्लारी व विजयनगर जिलों के रहने वाले थे। वे कोप्पल जिले के हुलागी गांव में स्थित प्रसिद्ध हुलिगेम्मा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।
Tagsकर्नाटक
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





