धर्म-अध्यात्म

Jitiya Vrat पर इन गलतियों से नहीं मिलेगा व्रत पूजा का कोई फल

Tara Tandi
25 Sept 2024 4:16 PM IST
Jitiya Vrat पर इन गलतियों से नहीं मिलेगा व्रत पूजा का कोई फल
x
Jitiya Vrat ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन जितिया व्रत बेहद ही खास माना जाता है जो कि भगवान जीमूतवाहन की पूजा अर्चना को समर्पित होता है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी होता है मान्यता है​ कि इस व्रत को करने से संतान को लंबी आयु और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में माताएं अपनी संतान की उत्तम कामना के लिए जितिया व्रत पूजन करती है इस साल जितिया व्रत आज यानी 25 सितंबर दिन बुधवार को किया जा रहा है।
इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से संतान को सुखी जीवन की प्राप्ति होती है लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूलकर भी जितिया व्रत के दिन नहीं करना चाहिए वरना व्रत पूजा का फल नहीं मिलता है और भगवान क्रोधित हो सकते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्ही कार्यों के बारे में बता रहे हैं।
जितिया व्रत के दिन न करें ये गलतियां—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जितिया व्रत के दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन घर में भी मांस आदि नहीं बनाना चाहिए। न ही मदिरा आदि का सेवन करना चाहिए ऐसा करने से पाप लगता है। इसके अलावा आज के दिन संतान को भी बुरा भला नहीं कहना चाहिए ऐसा करने से परेशानियां हो सकती है।
जितिया व्रत के दिन मन में बुरे विचारों को उत्पन्न नहीं होने देना चाहिए किसी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए। आज घर आए गरीब को खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए बल्कि उन्हें कुछ न कुछ दान जरूर करें। वाद विवाद व झगड़ा करने से बचना चाहिए।
Next Story