- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal:...
मेष राशि का आर्थिक राशिफल
किसी विशेष घटनाक्रम के चलते रुका हुआ धन आश्चर्यजनक रूप से हाथ आ जाएगा।रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। छोटी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है।पुराने अनुभवों से आपको लाभ मिलेगा।किसी नए संपर्क के बनने से आगे के रास्ते खुलेंगे।
वृष राशि का आर्थिक राशिफल
व्यापार से जुड़े जातकों को जरूरत से ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है।सरकारी नौकरी में हैं तो किसी वरिष्ठ अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।शाम का समय सामाजिक संबंधों के लिहाज से लाभदायक रहेगा।किसी नई योजना की ओर ध्यान दें, उससे अचानक लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल
दिन के उत्तरार्ध में छोटा-मोटा आर्थिक लाभ होने के योग हैं।नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कुछ अटके मुद्दे सुलझ जाएंगे।याद रखें कि कोई भी व्यवसाय छोटा या बड़ा नहीं होता, अनुभव जरूरी है।रात का समय मित्रों और परिजनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा।
कर्क राशि का आर्थिक राशिफल
आप अपने आप में ही मस्त और संतुष्ट रहेंगे।किसी भी विरोधी की आलोचना पर ध्यान न दें और अपना काम पूरे मन से करते रहें।आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी, बस धैर्य बनाए रखें।सामाजिक क्षेत्र में आप मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।
सिंह राशि का आर्थिक राशिफल
शत्रुओं द्वारा रचे गए षड्यंत्र से बचने का प्रयास करें और अपनी बात सोच-समझकर कहें।व्यर्थ की आशंकाओं को मन पर हावी न होने दें।नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा।किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन बिल्कुल न करें, इसमें धोखे की आशंका है।
कन्या राशि का आर्थिक राशिफल
कर्म और उद्यम के क्षेत्र में तत्परता दिखाने से लाभ होगा।स्वजनों से सुख मिलेगा और परिवार में मंगल कार्यों की खुशी का माहौल रहेगा।विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें।घर-गृहस्थी की कोई उलझी समस्या सुलझ जाएगी और सरकारी स्तर पर मदद भी मिल सकती है।
तुला राशि का आर्थिक राशिफल
पद और अधिकार पाने की आपकी महत्वाकांक्षा आज चरम पर रहेगी।समस्याओं का उचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी।दूर या पास की किसी यात्रा का प्रसंग बनकर स्थगित हो सकता है।व्यावसायिक सुस्ती और घरेलू खींचतान से मन खिन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल
आपका दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में बीतेगा।अधिकारी वर्ग से आपका अच्छा तालमेल बनेगा।किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही तैयार होगी।निराशाजनक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
धनु राशि का आर्थिक राशिफल
आपका दिन मिले-जुले फल देने वाला रहेगा।किसी बड़े अधिकारी से अनबन आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।किसी नए संबंध से भाग्य चमकेगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
मकर राशि का आर्थिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।दांपत्य जीवन में भी कुछ खटपट बनी रह सकती है। बातचीत से उसे सुलझाने की कोशिश करें।पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा।दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से खर्च बढ़ेगा।
कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल
ग्रहों के गोचर के शुभ प्रभाव से आपको सफलता मिलेगी।हालांकि दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ अधिक रह सकता है।वाहन या भूमि खरीदने अथवा स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है।घर-गृहस्थी और सांसारिक सुख-सुविधा की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।
मीन राशि का आर्थिक राशिफल
राशि के स्वामी बृहस्पति छठे भाव में सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं।इस स्थिति के चलते आपका दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में बीतेगा।किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है।





