धर्म-अध्यात्म

Nag Panchami: नाग पंचमी के दिन इन उपायों से सांप का डर दूर

Tara Tandi
9 Aug 2024 4:13 PM IST
Nag Panchami: नाग पंचमी के दिन इन उपायों से सांप का डर दूर
x
Nag Panchami ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है जो कि शिव का महीना होता है इस महीने कई पर्व त्योहार पड़ते हैं जिसमें नाग पंचमी भी शामिल है यह पर्व हर साल सावन माह की पंचमी पर मनाया जाता है इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त दिन शुक्रवार यानी आज मनाई जा रही है इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा अर्चना का विधान होता है
मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन पूजा पाठ करने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के कष्टों का अंत होता है। नाग पंचमी के दिन पूजा पाठ के अलावा अगर कुछ उपायों को किया जाए सर्प दंश का भय समाप्त हो जाता है साथ ही सांप के भय से भी मुक्ति मिलती है।
नाग पंचमी के आसान उपाय—
ज्योतिष अनुसार अगर आपको सांपों से डर लगता है तो ऐसे में आप नाग पंचमी के दिन कुछ उपायों को कर सकते हैं आज के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। पूजा में भोग के लिए शिवजी को धान का खील और बताशा चढ़ाएं। इसके बाद शिव के गले में लिपटे नाग देवता का ध्यान करते हुए ‘ॐ शिवाय नमः’ मंत्र का 1 3 या 5 माला जाप करें माना जाता है कि ऐसा करने से शिव जी की कृपा बनी रहती है और मन से नागों व सांपों का भय निकल जाता है।
आज के दिन नाग देवता को मीठी खीर का प्रसाद अर्पित करें फिर शेषनाग और उन पर शयन करते भगवान विष्णु के रूप का ध्यान करें। इसके बाद ‘ॐ श्री शेषनागाय नमः’ मंत्र का जाप करें माना जाता है कि ऐसा करने से नाग देवता प्रसन्न हो जाते हैं और नाग भय से मुक्ति मिलती है।
Next Story