धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि तिथि व मंत्र: जानिए किस दिन किस देवी का होगा पूजन

Tara Tandi
7 Oct 2026 6:35 PM IST
नवरात्रि तिथि व मंत्र: जानिए किस दिन किस देवी का होगा पूजन
x
Shardiya Navratri ज्योतिष नई : शारदीय नवरात्रि सभी भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान देवी मां का आगमन पृथ्वी पर होता है और वह अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। इस दौरान भक्तजन विधि-विधान से देवी मां की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की खास रौनक दशहरे तक देखने को मिलती है। वहीं, नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन देवी के अलग-अलग रूप की उपासना का विधान है। मान्यता है कि देवी के स्वरूप के अनुसार उनके मंत्र का जाप करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के किस दिन कौन सी देवी की पूजा की जाएगी और उनके कौन से मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर
11 अक्तूबर 2026-नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
12 अक्तूबर 2026 -नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा पूजा
14 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का चौथा दिन - मां कूष्मांडा पूजा
15 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता पूजा
16 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का छठा दिन - षष्ठी पूजा, मां कात्यायनी पूजा
17 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का सातवां दिन - सप्तमी पूजा, मां कालरात्रि पूजा
18 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का आठवां दिन - अष्टमी पूजा
19 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का नौवां दिन - नवमी पूजा
नवरात्रि नौ दिन की पूजा के मंत्र
मां शैलपुत्री का मंत्र- ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः
मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:
मां चन्द्रघण्टा का मंत्र- ॐ देवी चन्द्रघंटायै नमः
देवी कूष्माण्डा का मंत्र - ॐ कूष्माण्डायै नमः
देवी स्कंदमाता का मंत्र - ॐ स्कन्दमात्राय नमः
देवी कात्यायनी का मंत्र - ॐ कात्यायनै नमः
देवी कालरात्रि का मंत्र - ॐ कालरात्र्यै नमः
देवी महागौरी का मंत्र - ॐ महागौर्यै नमः
देवी सिद्धिदात्री का मंत्र- ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः
शारदीय नवरात्रि 2026
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्तूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्तूबर 2026 से होगा। 11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
Next Story