धर्म-अध्यात्म

Pitru Paksha: आज या कल कब से शुरू हो रहे पितृपक्ष ,यहाँ जाने

Tara Tandi
17 Sept 2024 2:34 PM IST
Pitru Paksha: आज या कल कब से शुरू हो रहे पितृपक्ष ,यहाँ जाने
x
Pitru Paksha ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पितृपक्ष के दिनों को बेहद ही खास माना जाता है जो कि पूर्वजों को समर्पित होता है इस दौरान लोग अपने पितरों को याद कर उनका श्राद्ध तर्पण करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं और पितृदोष से भी राहत मिलती है।
हर बार की तरह इस बार भी पितृपक्ष को लेकर कन्फ्यूजन है कि पितृपक्ष की शुरुआत कब से हो रही है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि साल 2024 में पितृपक्ष कब से आरंभ हो रहे हैं इसकी सही तारीख क्या हैं तो आइए जानते हैं पितृपक्ष से जुड़ा पूरा शेड्यूल।
कब से शुरू हो रहा पितृपक्ष—
पंचांग के अनुसार साल 2024 में पितृपक्ष का आरंभ 18 सितंबर दिन बुधवार यानी कल से होने जा रहा है और इसका समापन 2 अक्टूबर दिन बुधवार को हो जाएगा। साल के ये 16 दिन पूर्वजों को समर्पित होते हैं इस दौरान पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान को स्वीकार कर प्रसन्न होते हैं और वंशजों को सुख समृद्धि व तरक्की का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
पितृपक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां—
पुर्णिमा श्राद्ध- प्रारंभ 18 सितंबर- मंगलवार
प्रथम श्राद्ध- 18 सितंबर- बुधवार
द्वितीय श्राद्ध- 19 सितंबर- गुरुवार
तृतीया श्राद्ध- 20 सितंबर- शुक्रवार
चतुर्थी श्राद्ध- 21 सितंबर- शनिवार
पंचमी श्राद्ध- 22 सितंबर- रविवार
षष्ठी श्राद्ध- 23 सितंबर- सोमवार
सप्तमी श्राद्ध- 24 सितंबर- मंगलवार
अष्टमी श्राद्ध- 25 सितंबर- बुधवार
नवमी श्राद्ध- 26 सितंबर- गुरुवार
दसवीं श्राद्ध- 27 सितंबर- शुक्रवार
एकादशी श्राद्ध- 28 सितंबर- शनिवार
द्वादशी श्राद्ध- 29 सितंबर- रविवार
त्रयोदशी श्राद्ध- 30 सितंबर- सोमवार
चतुर्दशी श्राद्ध 1 अक्टूबर- मंगलवार
सर्व पितर अमावस्या श्राद्ध- 2 अक्टूबर- बुधवार
Next Story