धर्म-अध्यात्म

Shardiya Navratri: इस दिन से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि

Tara Tandi
25 Sept 2024 5:59 PM IST
Shardiya Navratri: इस दिन से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि
x
Shardiya Navratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है लेकिन शारदीय नवरात्रि को बहुत ही खास माना गया है जो कि साल में चार बार पड़ता है जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो जाता है और इसका समापन नवमी तिथि पर होता है।
इस अवधि के दौरान मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है मान्यता है कि नवरात्रि में व्रत पूजा करने से माता का आशीर्वाद मिलता है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शारदीय नवरात्रि की तारीख और समय की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
शारदीय नवरात्रि की तारीख और समय—
हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा। वही इस तिथि का समापन 4 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर को होगा। वही इसका समापन 11 अक्टूबर को हो जाएगा। इसके अलगे दिन यानी 12 अक्टूबर को दशहरे का पावन पर्व मनाया जाएगा।
शारदीय नवरात्रि की तारीख—
03 अक्टूबर 2024- मां शैलपुत्री की पूजा
04 अक्टूबर 2024- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
05 अक्टूबर 2024- मां चंद्रघंटा की पूजा
06 अक्टूबर 2024- मां कूष्मांडा की पूजा
07 अक्टूबर 2024- मां स्कंदमाता की पूजा
08 अक्टूबर 2024- मां कात्यायनी की पूजा
09 अक्टूबर 2024- मां कालरात्रि की पूजा
10 अक्टूबर 2024- मां सिद्धिदात्री की पूजा
11 अक्टूबर 2024- मां महागौरी की पूजा
12 अक्टूबर 2024- विजयदशमी (दशहरा)
Next Story