धर्म-अध्यात्म

Tadkeshwar Mahadev Temple: बिना छत के यहां वास करते हैं भोलेनाथ

Tara Tandi
3 Sept 2024 2:21 PM IST
Tadkeshwar Mahadev Temple: बिना छत के यहां वास करते हैं भोलेनाथ
x
Tadkeshwar Mahadev Temple ज्योतिष न्यूज़: भारत में तीर्थ स्थलों और मंदिरों की कमी नहीं है और सबका अपना अलग इतिहास और रहस्य है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा महादेव के एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां बिना छत के महादेव निवास करते हैं और अपने भक्तों की सारी बाधाएं दूर कर देते हैं तो आइए जानते हैं ताड़केश्वर महादेव मंदिर।
ताड़केश्वर महादेव मंदिर—
ताड़केश्वर महादेव मंदिर को लेकर कई सारी मान्यताएं है ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर बिना छत के है और यहां भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की बाधाओं को दूर कर देते हैं। ताड़केश्वर महादेव मंदिर गुजरात के वलसाड जिले में स्थित है।
जो कि करीब 800 वर्ष पुराना है। ताड़केश्वर महादेव मंदिर को लेकर कहा जाता है कि एक समय में यह बड़ी संख्या में ताड़ के पेड़ हुआ करते थे जिस कारण इस पावन धाम का नाम ताड़केश्वर महादेव पड़ा।
इस धाम को पहले ताड़कनाथ के नाम से भी जाना जाता था। यहां पर स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है। जो भक्तों की आस्था और विश्वास का मुख्य केंद्र है। इस शिवलिंग की स्थापना किसी के द्वारा नहीं हुई है बल्कि शिव मंदिर में यह अपने आप ही प्रकट हुई थी। लोगों की मान्यता है कि अगर बाबा के इस पवित्र धाम में सच्चे मन से जाया जाए तो उनकी सभी बाधाएं दूर हो जाती है और भोलेनाथ के आशीर्वाद से सुख समृद्धि व मनोकामना पूर्ति होती है। सावन और महाशिवरात्रि पर यहां विशेष पूजा अर्चना होती है और भक्तों की भारी भीड़ भी देखने को मिलती है मान्यता है कि इस धाम में दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
Next Story